Subsidy On Tractor: जो किसान पैसों की तंगी के चलते ट्रेक्टर नहीं खरीद पा रहे थे, उन किसानों को इसकी खरीद पर 50% सब्सिडी यानी अधिकतम 3 लाख ...
Subsidy On Tractor: जो किसान पैसों की तंगी के चलते ट्रेक्टर नहीं खरीद पा रहे थे, उन किसानों को इसकी खरीद पर 50% सब्सिडी यानी अधिकतम 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. जानें आवेदन की प्रोसेस.
Agri Machinery Scheme: अब किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए ट्रैक्टर समेत दूसरे कृषि यंत्रों की खरीद कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि अब केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर किसानों को सस्ती दरों पर यह मशीनें उपलब्ध करवा रही हैं. इसका फायदा यह हुआ है कि जो किसान पैसों की तंगी की वजह से कभी कृषि यंत्र नहीं खरीद पाते थे, आज वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सस्ती दरों पर कृषि यंत्र खरीद रहे हैं. इससे इन किसानों की खेती की लागत तो कम हुई है, ज्यादा मुनाफा कमाने में भी मदद मिली है. वैसे तो खेती के हर एक काम के लिए हमारे एक्सपर्ट्स ने एक खास कृषि यंत्र इजाद किया है, लेकिन ट्रैक्टर एक ऐसा माध्यम है, जिससे किसी भी तरह का कृषि उपकरण या कृषि यंत्र जोड़कर बेहद कम समय में कृषि कार्य निपटा सकते हैं.
कई राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए अनुदान देती हैं. इस कड़ी में हरियाणा सरकार भी आगे आई है. हरियाणा कृषि विभाग राज्य के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50% तक की सब्सिडी दे रहा है.
COMMENTS