Fertilizer: उर्वरक बेचकर ऑनलाइन भुगतान नहीं लिया तो लाइसेंस होगा निरस्त, इस राज्य सरकार ने शुरू की कार्रवाई

SHARE:

  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की बिक्री का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा. प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं, जो ऑ...

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की बिक्री का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा. प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं, जो ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर रहे हैं, उनके पंजीकरण निरस्त किए जाएं.



Fertilizer Uses: खेती को बेहतर बनाने के लिए उर्वरकों का उपयोग जरूरी है. आर्गेनिक फर्टिलाइर तैयार करने में समय अधिक लगता है, इसलिए किसान नॉन आर्गेनिक फर्टिलाइजर ही प्रयोग करना अधिक पसंद करते हैं. सरकारी केंद्र और निजी दुकानों पर उर्वरकों की बिक्री होती है. लेकिन कई बार विक्रेता उर्वरक बिक्री करने में मनमानी बरतते हैं. प्रदेश सरकारें उर्वरक विक्रेताओं पर लगाम कसने लगने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं. अब उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की ओर से भी कदम उठाए गए हैं. 


ऑनलाइन लेनदेन नहीं तो निरस्त होगा लाइसेंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि जिले में सभी उर्वरक केंद्रों और दुकानों पर किसानों के लिए डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था करनी पड़ेगी. दरअसल, दो साल पहले उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की ओर से निर्देश जारी हुए थे कि फर्टिलाइजर बिक्री केंद्रों पर ऑनलाइन ही अनिवार्य रूप से लेनदेन किया जाए. यदि किसान को कोई उर्वरक बेचा जा रहा है तो उसका हिसाब खाता ऑनलाइन ही हो. लेकिन शासन के निर्देश के बावजूद ऑनलाइन लेनदेन संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब ऐसे ही दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है.  


कालाबाजारी रोकने को उठाया गया कदम

दरअसल, उर्वरकों की खरीद का ऑनलाइन लेखा जोखा रखने का मकसद सरकार का कालाबाजारी रोकने से था. ऐसी शिकायतें राज्य सरकार को मिल रही थीं कि कुछ उर्वरक विक्रेता कालबाजारी कर उर्वरक बेच रहे हैं. इसी को देखते हुए ये कदम उठाया गया. गाजियाबाद में करीब 125 बिक्री केंद्र और दुकानें हैं. सभी दुकानदारों को दुकानों पर डिजीटल पेमेंट करने के निर्देश हैं.


प्रदेश के अन्य जिलों में भी उठाया जाएगा कदम


प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस संबंध में कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य सरकार प्रदेश में उर्वकरों की कालाबाजारी रोकना चाहती हैं. वहीं, गाजियाबाद में जिन दुकानदारों ने डिजीटल पैमेंट की व्यवस्था नहीं की है. उनसे जवाबतलब कर लिया गया है. दुकानदारों को लिखित में बताना होगा कि दुकान पर यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है या नहीं. यदि ऐसा नहीं किया गया है. ऐसा न होने पर स्पष्टीकरण देना होगा. 



कीटनाशक बिक्री के लिए भी डिग्री, डिप्लोमा होना जरूरी


उत्तर प्रदेश में कीटनाशक दवाओं की बिक्री के लिए डिग्री, डिप्लोमा होना जरूरी है. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने सभी कीटनाशक विक्रेताओं को 31 दिसंबर तक दस्तावेज दिखाने का समय दिया था. उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कृषि विभाग, जैव रसायन, जैव प्रोदयोगिकी की स्नातक डिग्री हो. इसके अलावा कृषि बागवानी का 1 वर्षीय डिप्लोमा से भी दवा बेच सकते हैं. सभी डॉक्यूमेंट को विभाग में दिखाना जरूरी है. जिन कीटनाशक विक्रेताओं के पास दस्तावेज नहीं है. उनके खिलाफ नए साल में कार्रवाई होगी. 

COMMENTS

Name

"Suno Kisan Hai Hum",1,Agriculture News,1,Agriculturenews,1,Artificial Photosynthesis,1,CM Nagaland,1,CoconutOil,1,Crop Protection,1,Dwarfing Disease,1,Farm Subsidies,1,FMC,1,FMC Corporation,1,G-20,1,Groundnut,1,Groundnut cultivation,1,Haryana,1,Irrigation,1,irrigation department,1,Jal shakti Minister,1,Kerela Agriculture University,1,Kerela flood helpline Numbers,1,latest wheat variety,1,Nagaland,1,Nature Food,1,Nirmala Sitharaman,1,Onam,1,Organic Fruits and Vegetable,1,Organic products,1,Organicfarming,1,Paddy,1,PAU Ludhiana,1,Plants,1,Profitablefarming,1,Punjab,1,Punjab Agricultural University,1,Research & Development,1,Rice Diseases,1,Rice Varieties,1,SBI Research,1,Shorts,1,Subsidy,1,Sunlight,1,Swatantra Dev Singh,1,Trending News,1,United States,1,University of California,1,Viralnews,1,Wheat,1,Wheat Variety,1,Ytshorts,1,
ltr
item
My Agri Solutions: Fertilizer: उर्वरक बेचकर ऑनलाइन भुगतान नहीं लिया तो लाइसेंस होगा निरस्त, इस राज्य सरकार ने शुरू की कार्रवाई
Fertilizer: उर्वरक बेचकर ऑनलाइन भुगतान नहीं लिया तो लाइसेंस होगा निरस्त, इस राज्य सरकार ने शुरू की कार्रवाई
My Agri Solutions
https://myagrisolutionss.blogspot.com/2023/01/fertilizer.html
https://myagrisolutionss.blogspot.com/
https://myagrisolutionss.blogspot.com/
https://myagrisolutionss.blogspot.com/2023/01/fertilizer.html
true
4356098603966508909
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content